Wednesday 24 April 2013

kolkata vs mumbai indians 2013

 IPL 2013 Headlines Mumbai Beats KKR  By 5 Wickets  - 


   
   
अंबाती रायडू को रजत भाटिया , 4 रन, और इस चौके के साथ मुंबई ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर उनको जीत का तोहफा दे दिया। मुंबई ने केकेआर को उन्हीं के घर में 5 विकेट से रौंद डाला। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ड्वेन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


ईडेन गार्डन में आईपीएल 6 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सचिन के जन्मदिन पर उन्हें जीत के रूप में तोहफा दिया। मुंबई ने इस मैच में मेजबान केकेआर को एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से मात दी।

मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में छह विकेट खोते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।

 इस पारी में जैक्स कालिस ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया वहीं मुंबई की तरफ से जॉनसन, मलिंगा और ओझा ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

No comments:

Post a Comment